{"_id":"5b40f9c44f1c1b84468b5245","slug":"151530984900-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांप के काटने से बालिका की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांप के काटने से बालिका की मौत
Updated Sat, 07 Jul 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)। गणाईगंगोली तहसील के सिमाली गांव में सांप के काटने से एक बालिका की मौत हो गई। वह घर के आंगन की दीवार पर बैठी थी।
सिमाली गांव के मोहन राम की पुत्री मोनिका (12) शुक्रवार शाम अपने घर के आंगन की दीवार में बैठी थी। शाम 7.40 बजे दीवार के अंदर छुपे सांप ने मोनिका के पैर पर काट लिया। मोनिका के चिल्लाने पर परिजन आंगन में पहुंचे। मोनिका को गणाईगंगोली अस्पताल ले जाया गया। गणाईगंगोली अस्पताल से मोनिका को बेड़ीनाग के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर कर दिया गया। बेड़ीनाग पहुंचने से पहले मोनिका की मौत हो गई। मोनिका राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गणाईगंगोली में कक्षा छह में पड़ती थी।
मोनिका की कक्षा पांच तक की शिक्षा नंदन मेहता मेमोरियल स्कूल में हुई थी। शनिवार को दोनों स्कूलों में शोक सभा हुई। विधायक मीना गंगोला, गोकुल गंगोला, गोविंद पांडेय, मोहन जोशी, गिरीश उपाध्याय, रमेश नियोलिया ने मोनिका की मौत पर शोक जताया है। विधायक ने कहा कि मोनिका के परिजनों को वन विभाग से मुआवजा दिलाया जाएगा। वहीं क्षेत्र के लोगों का कहना है कि गणाईगंगोली के अस्पताल में सांप के काटे के इलाज की व्यवस्था होती तो मोनिका की जान बच सकती थी।