{"_id":"5b3d1adf4f1c1b00278b486a","slug":"151530731231-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा से जल संस्थान को 72 लाख की क्षति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा से जल संस्थान को 72 लाख की क्षति
Updated Thu, 05 Jul 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पिथौरागढ़। मुनस्यारी और धारचूला में आई प्राकृतिक आपदा से जल संस्थान डीडीहाट को 72.4 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। विभाग की 23 योजनाएं ध्वस्त हो गई हैं। मदकोट अंबेडकर गांव का जलाशय मलबे में दब गया है। विभाग ने 15 योजनाओं में अस्थायी रूप से पानी की आपूर्ति कर दी है।
आठ योजनाओं में अगले दो-तीन दिन में पानी की आपूर्ति के लिए टीम जुटी हुई है। जल संस्थान डीडीहाट से मिली जानकारी के अनुसार मुनस्यारी में 15, धारचूला में सात और बेड़ीनाग के चौकोड़ी में एक पेयजल योजना को नुकसान पहुंचा है। मुनस्यारी और धारचूला में कई जगहों पर लाइनें मलबे में दबी हुई है। जल संस्थान की तकनीकी टीम क्षतिग्रस्त योजनाओं को ठीक करने में लगी है।
इन इलाकों में हुआ नुकसान
मुनस्यारी, मदकोट अंबेडकर गांव, घोड़पट्टा, दूमर तल्ला, वल्थी, कोटालगांव, पैय्यापिनारी, चौना, सेरासुरईधार, मलानकोट, सैंणरांथी, गलाती, घटखुला, हिमखोला, तिदांग, पांगला (मिल्दू), लेथोड़ा, ढुंगातोली और बेड़ीनाग के चौकोड़ी में पेयजल योजना को नुकसान पहुंचा है।