फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   शवदाह के लिए तक लकड़ी का टोटा

शवदाह के लिए तक लकड़ी का टोटा

Sun, 16 Jul 2017 11:03 PM IST
Updated Sun, 16 Jul 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
शवदाह के लिए तक लकड़ी का टोटा
पिथौरागढ़। नौ माह से पिथौरागढ़ में लकड़ी का टाल नहीं है। लकड़ी टाल वाली जगह पर पार्किंग का निर्माण हो रहा है। विभाग, प्रशासन टाल के लिए जमीन नहीं खोज पाए हैं। नतीजतन लोगों को महंगे दाम पर लकड़ी खरीदनी पड़ रही है।
विज्ञापन


पिथौरागढ़ के देवसिंह खेल मैदान के पास कभी वन विकास निगम का टाल हुआ करता था तो लोगों को 450 रुपये प्रति क्विंटल पर जलौनी लकड़ी नगर में ही उपलब्ध हो जाती थी। शवदाह के लिए भी 300 रुपये प्रति क्विंटल पर लकड़ी मिलती थी, लेकिन वर्तमान में टाल वाली जगह के साथ ही देवसिंह खेल मैदान से लगी जमीन पर बहुमंजिली पार्किंग का निर्माण हो रहा है। इसे देखते हुए वहां से अक्तूबर 2016 में लकड़ी का टाल हटा दिया गया। लकड़ी टाल के लिए जल्द जमीन तलाशने की बात कही गई थी। नगर के ऐंचोली में लकड़ी टाल बनाने की बात प्रचारित की गई थी, लेकिन अब तक लकड़ी टाल नहीं खोला गया।
विज्ञापन


अब लोगों को बाजार से 800 रुपये क्विंटल की दर पर लकड़ी लेनी पड़ रही है। जिला अधिवक्ता संस्था के अध्यक्ष मोहन चंद्र भट्ट, नगर के सामाजिक कार्यकर्ता कृष्णानंद कापड़ी ने नौ महीने बाद भी लकड़ी टाल के लिए जमीन न तलाश पाने को वन निगम की नाकामी बताया। कहा कि दो माह बाद जाड़े का सीजन शुरू हो जाएगा। शीतकाल में लकड़ियों की आवश्यकता हर किसी को पड़ती है। टाल खुलवाने के लिए प्रशासन को पहल करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


टाल के लिए जिला मुख्यालय में जमीन की तलाश की जा रही है। ऐंचोली के पास एक जगह जमीन देखी भी है। जमीन फाइनल होते ही टाल फिर से शुरू हो जाएगा। -आरके वशिष्ठ, प्रभारी प्रभागीय लौगिंग प्रबंधक, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed