{"_id":"59665a924f1c1bcd628b4657","slug":"151499880082-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोनिवि के खिलाफ यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोनिवि के खिलाफ यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन
Updated Wed, 12 Jul 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। बरसात में क्षतिग्रस्त सड़कों पर ध्यान न देने का आरोप लगाते हुए यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोक निर्माण विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा कि पुलिस लाइन की सड़क का एक हिस्सा गायब हो गया है। सड़क पर आवागमन बंद हुआ तो फायरब्रिगेड के वाहन भी नगर में नहीं आ पाएंगे।
यूथ कांग्रेस के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष ऋषेंद्र महर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने लोनिवि के खिलाफ नारेबाजी की। महर का कहना था कि जिलेभर में सड़कें मलबा आने से बंद हैं। बरसात से पहले सड़कों पर मलबा गिरने से बचाने के लिए कोई उपाय नहीं किए गए। अब मलबा गिरा है, सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं, उन्हें खोलने में तत्परता नहीं दिखाई जा रही है। धारचूला, मुनस्यारी, डीडीहाट, गंगोलीहाट क्षेत्र में रसोई गैस के वाहन पहुंचने में दिक्कत हो रही है। सब्जी, राशन के वाहन नहीं पहुंच पा रहे हैं।
महासचिव आनंद धामी ने कहा कि जिला मुख्यालय के पुलिस लाइन की सड़क न्यू बियरशीबा स्कूल के पास क्षतिग्रस्त है। सड़क का बड़ा हिस्सा गायब हो गया है, लेकिन लोनिवि ने सड़क की मरम्मत करने की जहमत नहीं उठाई है। कहा सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुई तो लोगों को परेशानी होगी ही, फायरब्रिगेड सेवा भी पुलिस लाइन में कैद हो जाएगी। प्रदर्शन में महेश धामी, महेंद्र नाथ, दीपक रजवार, राकेश घटाल, जित्तू भंडारी, निक्कू किरौला, गौरव महर, ऋषभ पांडे, प्रदीप महर आदि शामिल थे।