फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   हरडिय़ा नाले से मलबा हटाने को मिले 27 लाख

हरडिय़ा नाले से मलबा हटाने को मिले 27 लाख

Tue, 13 Jun 2017 10:49 PM IST
Updated Tue, 13 Jun 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
हरडिय़ा नाले से मलबा हटाने को मिले 27 लाख
हरड़िया नाले से मलबा हटाने को मिले 27 लाख
विज्ञापन

नाचनी (पिथौरागढ़)। हरड़िया नाले का मलबा हटाने के लिए शासन से 27 लाख रुपये अवमुक्त हुए हैं। इस रकम से हरड़िया पुल के संरक्षण का काम किया जाएगा।

मंगलवार को एसडीएम विवेक प्रकाश, सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता पीके दीक्षित, लोनिवि के अधिशासी अभियंता पीसी जोशी ने हरड़िया नाले और पुल का निरीक्षण किया। लोनिवि के ईई ने बताया कि नाले के दोनों ओर जमा मलबे को हटाया जाएगा। रामगंगा नदी में अवरोध खोला जाएगा। इस काम के टेंडर हो गए हैं। सबसे पहले पुल के नीचे से मलबा हटाने का काम किया जाएगा। बता दें कि थल-मुनस्यारी मोटर मार्ग में नाचनी के पास स्थित हरड़िया नाला हर साल बरसात में लोगों के लिए भारी परेशानी खड़ी करता है।


नाले के मलबे से मोटर सड़क पट जाती है। इसको देखते हुए वर्ष 2015 में हरड़िया नाले में वैलीब्रिज लगाया गया, लेकिन मलबा पुल के नीचे भरने लगा। दो बार पुल की ऊंचाई बढ़ा दी है। पुल के नीचे मलबा भरने की समस्या बरकरार है। बरसात के आगमन के समय नाले से मलबा हटाने के लिए रकम जारी की जा रही है। बरसात की दस्तक से पहले कितना काम लोनिवि कर पाता है, यह देखने वाली बात होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed