{"_id":"593d768c4f1c1b59318b45ad","slug":"151497200268-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 को गुंजी जा सकते हैं मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 को गुंजी जा सकते हैं मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत
Updated Sun, 11 Jun 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
18 को गुंजी जा सकते हैं मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत
पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत 18 जून को गुंजी के भ्रमण पर जा सकते हैं। हालांकि जिला प्रशासन के पास लिखित में आदेश नहीं पहुंचा है, लेकिन जिलाधिकारी सी रविशंकर ने बताया कि देहरादून से मौखिक तौर पर यह सूचना दी गई है कि मुख्यमंत्री का गुंजी जाने का कार्यक्रम तय हो सकता है। 18 जून को कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले दल के सदस्य गुंजी में स्वास्थ्य परीक्षण के लिए रुके रहेंगे।
इससे पहले यह अनुमान लगाया जा रहा था कि मुख्यमंत्री कैलाश मानसरोवर यात्रियों के पहले दल को आधार शिविर धारचूला में 14 जून को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर सकते हैं, लेकिन फिलहाल इस तरह का कोई कार्यक्रम जिला प्रशासन को नहीं मिला है। गुंजी से यात्रियों को स्वास्थ्य परीक्षण के बाद 19 जून को अगले पड़ाव नाभीढांग जाना होगा। गुंजी में भारतीय व्यापारिक मंडी भी है।
मुख्यमंत्री कैलाश यात्रियों से मुलाकात के साथ-साथ तिब्बत व्यापार की स्थिति की जानकारी भी लेंगे। प्रशासन के पास मुख्यमंत्री के दौरे का आधिकारिक कार्यक्रम आने के बाद इसकी तैयारी शुरू कर दी जाएगी।