फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   1500 youths ran on the second day of porter recruitment in Dharchula

दूसरे दिन 1500 युवाओं ने लगाई दौड़: अब तक पहुंच चुके हैं दस हजार से अधिक युवा, पांच अप्रैल तक चलनी है भर्ती

Thu, 03 Apr 2025 01:08 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 03 Apr 2025 01:08 PM IST
सार

पिथौरागढ़ जिले के धारचूला में सेना की ओर से आयोजित पोर्टर भर्ती के लिए देश के विभिन्न राज्यों के साथ ही पड़ोसी देश नेपाल से भी बड़ी संख्या में युवा पहुंच रहे हैं। अब तक 10 हजार से अधिक युवा यहां पहुंच चुके हैं।

विज्ञापन
1500 youths ran on the second day of porter recruitment in Dharchula
धारचूला के सेना मैदान में पोर्टर भर्ती को उमड़े युवा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धारचूला में सेना की ओर से आयोजित पोर्टर भर्ती के लिए देश के विभिन्न राज्यों के साथ ही पड़ोसी देश नेपाल से भी बड़ी संख्या में युवा पहुंच रहे हैं। अब तक 10 हजार से अधिक युवा यहां पहुंच चुके हैं। भर्ती में असफल रहे युवाओं के लौटने का क्रम भी शुरू हो गया है। पोर्टर भर्ती के चलते इन दिनों यात्री वाहनों में काफी भीड़ दिख रही है।

विज्ञापन

सेना की ओर से आयोजित पोर्टर भर्ती एक अप्रैल से पांच अप्रैल तक होनी है। 600 पदों के लिए होने वाली भर्ती लिए उत्तराखंड के साथ ही यूपी, हरियाणा, पंजाब, बंगाल, राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों से युवा यहां पहुंच रहे हैं। भर्ती के दूसरे दिन बुधवार को लगभग 1500 युवाओं ने दौड़ में भाग लिया। सेना की मेडिकल टीम ने दौड़ में सफल युवाओं की मेडिकल एवं दस्तावेज की जांच की।

विज्ञापन

दौड़ लगाने के लिए युवा देर रात दो बजे से ही मैदान के बाहर जुटना शुरू हो जा रहे हैं। प्रशासन की ओर से युवाओं के ठहरने की व्यवस्था की गई है। एसडीएम मंजीत सिंह व्यवस्थाओं पर नजर रखे हुए हैं। उन्होंने नगर के सभी होम स्टे और होटल संचालकों से पोर्टर भर्ती में आए युवाओं से मुनासिब किराया ही लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अधिक किराया लेने की शिकायत मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा टैक्सी संचालकों को भी निर्धारित से अधिक किराया न लेने की हिदायत दी गई है। प्रशासन और पुलिस टीम ने ब्लॉक सभागार, जीजीआईसी और जीआईसी में युवाओं के ठहरने की व्यवस्था की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं का कहना

यूपी से आए राजेंद्र यादव और उनके साथियों ने बताया कि वे पांच लोग आए हैं। उन्होंने कहा कि यहां पर प्रशासन की ओर से अच्छी व्यवस्था की गई है। युवाओं ने ठहरने के साथ ही भोजन की व्यवस्था के लिए प्रशासन और पूर्व सैनिक संगठन का आभार जताया।

राजस्थान के झुंझुनू से आए अरविंद कुमार और उनके साथी भी यहां पर व्यवस्थाओं से काफी खुश दिखे। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने बेहतर व्यवस्थाएं कर रखी हैं। युवाओं ने बताया कि पोर्टर भर्ती के लिए राजस्थान से 60 लड़के आए हैं जिनमें से 40 ने दौड़ पास कर ली है।

भर्ती में आए युवाओं परेशान कर रहा युवक गिरफ्तार
धारचूला में पुलिस ने शराब के नशे में पोर्टर भर्ती में बाधा डालने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली धारचूला विजेंद्र शाह ने बताया कि सेना की पोर्टर भर्ती में शामिल होने आए युवाओं से कमलेश सिंह निवासी कालिका शराब पीकर गालीगलौज कर पैसे की मांग कर रहा था। मौके पर पहुंचे एएसआई। अंबी राम और एसआई योगेश कुमार की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया। बीएनएसएस की धारा 170 के तहत केस दर्ज कर आरोपी को एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया। 

पूर्व सैनिकों ने भर्ती में आए युवाओं के लिए लगाया लंगर
सेना की पोर्टर भर्ती में शामिल होने के लिए पहुंचे विभिन्न प्रदेशों के युवाओं के लिए गौरव सेनानी कल्याण समिति की ओर से लंगर की व्यवस्था की गई। इसमें 1500 युवाओं ने भोजन कर पूर्व सैनिकों का आभार जताया। पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष कैप्टन भूपाल रावल ने कहा कि सुदूर प्रदेशों से पहुंचे युवाओं को किसी प्रकार की समस्या न हो इसके लिए भोजन की व्यवस्था की गई है। एसडीएम मंजीत सिंह ने भी युवाओं के लिए भोजन की व्यवस्था किए जाने पर पूर्व सैनिकों का आभार जताया। वहां गगन थलाल, रूप सिंह दानू, किशन रावल, कैलाश गंडी, धन सिंह धामी, गोविंदी देवी, दीपा धामी, गोविंदी रावल, सुमन बिष्ट, चंपा देवी समेत कई पूर्व सैनिक और उनके परिजन आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed