फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   1500 ex-servicemen, brave women and children participated in the rally.

Pithoragarh News: रैली में 1500 भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों और बच्चों ने किया प्रतिभाग

Sat, 10 Feb 2024 12:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 10 Feb 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
1500 ex-servicemen, brave women and children participated in the rally.
पिथौरागढ़। सेना मुख्यालय पिथौरागढ़ और जिला सैनिक बोर्ड, पिथौरागढ़ की ओर से खेल मैदान कासनी गेट, पिथौरागढ़ में एक मेगा पूर्व सैनिक (ईएसएम) रैली का आयोजन किया गया। रैली में पिथौरागढ़ के रहने वाले लगभग 1500 भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों और बच्चों ने भाग लिया।
विज्ञापन

भूतपूर्व सैनिक रैली हर वर्ष पिथौरागढ़ में आयोजित की जाती है। रैली का उद्देश्य विशेष रूप से पूर्व सैनिकों, युद्ध के वेटरंस, विकलांग सैनिकों और युद्ध विधवाओं को एकजुटता व्यक्त करना और यह प्रदर्शित करना था कि वे सेवानिवृत्ति के बाद भी सशस्त्र बलों के सदस्य बने रहेंगे।
विज्ञापन


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जीओसी, उत्तराखंड मेजर जनरल आर प्रेम राज सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल सब एरिया थे। रैली के दौरान स्टेशन मुख्यालय पिथौरागढ़ की ओर से 38 वेटरंस और वीर नारियों को विशेष अनुदान एवं वेटरंस, वीर नारियों के सात मेधावी बच्चों को छात्रवृति प्रदान की गई। कार्यक्रम स्थल पर सेना की विभिन्न कल्याण एजेंसियों और संगठनों की ओर से कई स्टॉल लगाए गए थे। पेंशन, चिकित्सा, स्वास्थ्य देखभाल, पुनः रोजगार और शिकायतों का निवारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

.......इनसेट.......
पूर्व सैनिक संगठन ने लगाया स्टाल
पिथौरागढ़। पूर्व सैनिक संगठन ने भी रैली में स्टाल लगाया। स्टाल में स्थानीय कृषि उत्पाद, गोबर के दीये, गुलाब जल आदि की प्रदर्शनी लगाई। पूर्व सैनिकों की ओर से किए जा रहे इन प्रयासों की जमकर तारीफ की। पूर्व सैनिक संगठन ने इन उत्पादों को बिक्री के लिए सीएसडी कैंटीन में रखने का अनुरोध किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed