फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   15 liter s of raw liquor recovered

15 लीटर कच्ची शराब बरामद

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 12:38 PM IST
विज्ञापन
15 liter s of raw liquor recovered
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पिथौरागढ़। लॉकडाउन में शराब की दुकानें बंद होने से कच्ची शराब का धंधा फल फूल रहा है। आबकारी विभाग ने सेरा गांव में छापा मारकर 200 लीटर लहन नष्ट किया। इस दौरान मौके से 15 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। आबकारी विभाग ने निरीक्षक धीरेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में आबकारी और राजस्व विभाग की टीमों ने गोगना क्षेत्र में तमाम जगहों पर दबिश दी। इस दौरान सेरा गांव में चार कनस्तरों में दो सौ लीटर लहन और 15 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। टीम में आबकारी निरीक्षक जगत सिंह, महेंद्र सिंह राणा, गजराज कुटियाल, पुष्कर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed