फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   मलबे में रपटकर बस सड़क के किनारे लटकी

मलबे में रपटकर बस सड़क के किनारे लटकी

Tue, 06 Jun 2017 10:16 PM IST
Updated Tue, 06 Jun 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
मलबे में रपटकर बस सड़क के किनारे लटकी
मलबे में रपटकर बस सड़क किनारे लटकी
विज्ञापन

नाचनी (पिथौरागढ़)। बांसबगड़ से दिल्ली जा रही रोडवेज बस मंगलवार सुबह छह बजे हुपली के पास मलबे में रपटकर सड़क किनारे लटक गई। बस में चालक-परिचालक के अलावा सात लोग सवार थे। चालक ने कुशलतापूर्वक बस को खाई में पलटने से पहले ही रोक दिया। यदि बस खाई को ओर पलटती तो बड़ा हादसा हो जाता।

बांसबगड़ से यह बस सुबह करीब 5.45 बजे चली थी। करीब चार किलोमीटर आगे पहुंचते ही हुपली के पास आए मलबे के ऊपर से चालक ने बस को आगे निकालने का प्रयास किया, लेकिन बस मलबे में रपट गई और उसके पिछले पहिए सड़क से बाहर को लटक गए। इससे बस में बैठे यात्रियों में हड़कंप मच गया। चालक-परिचालक ने सभी यात्रियों को बस से सुरक्षित बाहर निकाला और नाचनी थाना पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय में आपदा प्रबंधन अधिकारी डा. आरएस राणा ने तत्काल लोनिवि की जेसीबी को मौके पर भेजने के लिए कहा। करीब एक घंटे बाद जेसीबी से खींचकर बस को सुरक्षित निकाल लिया गया। बताया गया कि बांसबगड़ से नाचनी के बीच रोड की हालत बेहद खराब है। बारिश के साथ कई जगह मलबा गिरने से सड़क और ज्यादा खराब हो गई है। इसमें बड़े वाहनों को चलाने में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। लोगों की मांग है कि रोड की मरम्मत की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed