फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   मेधावियों को मिलेंगे मेडल और प्रशस्तिपत्र

मेधावियों को मिलेंगे मेडल और प्रशस्तिपत्र

Tue, 06 Jun 2017 10:16 PM IST
Updated Tue, 06 Jun 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
मेधावियों को मिलेंगे मेडल और प्रशस्तिपत्र
मेधावियों को पदक और प्रशस्तिपत्र मिलेंगे
विज्ञापन

पिथौरागढ़। ‘अमर उजाला के भविष्य ज्योति कार्यक्रम’ में भाग लेने वाले मेधावियों को पदक और प्रशस्तिपत्र दिए जाएंगे। इसके अलावा उनको कॅरिअर के बारे में विशेषज्ञ जानकारी देंगे। दस जून को इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में 65 प्रतिशत या उससे अधिक अंक लाने वाले होनहारों को अमर उजाला की ओर से सम्मानित किया जाएगा।

85 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वालों को स्वर्ण पदक और 85 प्रतिशत से कम वालों को रजत पदक दिया जाएगा। यह कार्यक्रम 10 जून को सुबह 11 बजे से पिथौरागढ़ के सिल्थाम चौक स्थित होटल संगम के हॉल में होगा। टॉपर बच्चे अपनी पढ़ाई के अनुभवों को अन्य बच्चों के साथ साझा करेंगे। अमर उजाला और ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी की ओर से ‘अमर उजाला भविष्य ज्योति कार्यक्रम’ का आयोजन होगा। इसमें बोर्ड के 12वीं के 65 प्रतिशत से अधिक लाने वाले छात्र-छात्राओं को पदक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को कॅरिअर संवारने के टिप्स भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन


ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी के प्रसिद्ध कॅरिअर काउंसलर सभी विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों द्वारा पूछे गए कॅरिअर संबंधी सवालों का जवाब भी देंगे। कार्यक्रम में छात्रों के साथ उनके अभिभावक भी हिस्सा ले सकते हैं। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं है। सभी विद्यालयों के प्रबंधक और प्रधानाचार्य अपने 12वीं के प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण विद्यार्थियों के साथ आमंत्रित हैं। पंजीकरण भाटकोट स्थित ग्राफिक एरा के आफिस में मुफ्त कराए जाएंगे। पंजीकरण के लिए 7088689556, 9411718198 वाट्सऐप नंबर पर अपना नाम, परीक्षा प्रतिशत भेज सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राफिक एरा सेल्फी प्रतियोगिता में जीतें 4 जी मोबाइल सेट
पिथौरागढ़। बारहवीं में उत्तीर्ण सभी मेधावी सेल्फी प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर इनाम भी जीत सकते हैं। इसमें हिस्सा लेने के लिए भाटकोट स्थित ग्राफिक एरा के आफिस में बने सेल्फी जोन में अपने स्मार्टफोन से अपनी सेल्फी लेकर अपने फेसबुक अकाउंट में अपलोड करना होगा। 9 जून की रात 12 बजे तक आपकी सेल्फी को जितने लाइक मिले होंगे, वह 10 जून को कार्यक्रम स्थल पर आकर दोपहर 12 बजे तक नोट कराने होंगे। सबसे ज्यादा लाइक पाने वाले पांच छात्रों को और पांच छात्राओं को इनाम दिया जाएगा। पुरस्कार में 4 जी स्मार्टफोन एवं अन्य आकर्षक इनाम दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed