{"_id":"5935970a4f1c1be46f8b4598","slug":"14966843129-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्र की समस्याओं को लेकर विधायक को दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्र की समस्याओं को लेकर विधायक को दिया ज्ञापन
Updated Mon, 05 Jun 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र की समस्याओं को लेकर विधायक को दिया ज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। वरिष्ठ नागरिक एवं युवा समन्वय संघ गंगोलीहाट ने विधायक मीना गंगोला को क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए ज्ञापन दिया है। संघ का कहना है कि विकास की दृष्टि से इन मांगों पर शीघ्र ही कार्रवाई होनी चाहिए।
संघ ने विधायक गंगोला को सौंपे ज्ञापन में जाड़ापानी में गौ संरक्षण केंद्र की स्थापना करने, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अल्ट्रासाउंड टेक्नीशियन, डॉक्टरों के रिक्त पदों पर नियुक्ति करने, नैनी-पव्वाधार मोटरमार्ग का निर्माण करने, आईटीआई भवन का निर्माण करने, गंगोलीहाट विधानसभा क्षेत्र के तहसील मुख्यालय में व्यवसायिक टेक्निकल संस्थान की स्थापना करना, 108 महाकाली मंदिर मोटर मार्ग और पोस्टऑफिस लाइन मोटर मार्ग में डामरीकरण, विद्युत और पेयजल आपूर्ति करने, क्षेत्र के विद्यालय में नियमित निरीक्षण और विद्यालय में शिक्षकों की व्यवस्था करने, बैंकों और पोस्टऑफिसों में खाताधारकों को आवश्यकता अनुसार भुगतान करने, गैस वितरण की समुचित व्यवस्था करने और राजीव नवोदय विद्यालय की स्थिति में सुधार करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में ठाकुर सिंह बिष्ट, ललित पाठक, राजन लाल साह, भगवती प्रसाद पांडे, किशन भंडारी, श्यामा चरण उप्रेती, प्रदीप कोठारी, जगदीश सिंह, गोकुल गंगोला आदि शामिल थे।