{"_id":"5c9fbbd3bdec22140d56ade2","slug":"141553972179-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य निरीक्षक के कार्यालय का पानी का कनेक्शन काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य निरीक्षक के कार्यालय का पानी का कनेक्शन काटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुनस्यारी(पिथौरागढ़)। बिलों का भुगतान नहीं करने पर जल संस्थान ने बकाएदारों के कनेक्शन काटने शुरू कर दिए हैं। जल संस्थान ने मुनस्यारी में खाद्य निरीक्षक के कार्यालय सहित 10 कनेक्शन काट दिए। इसके अलावा अवैध तरीके से चल रहे 15 कनेक्शन बंद किए गए।
शनिवार को जल संस्थान के सहायक अभियंता गजेंद्र मनौला और चेतन कुमार के नेतृत्व में अभियान चलाकर बकाएदारों के कनेक्शन काटे। शनिवार को कुल 25 कनेक्शन काटे गए। सहायक अभियंता ने कहा कि अभियान जारी रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि पानी की लाइनों से अवैध रूप से कनेक्शन लेने वालों के साथ ही बिल का भुगतान नहीं करने वाले बकाएदारों के कनेक्शन काट दिए जाएंगे। ब्यूरो