{"_id":"5c9261dcbdec2214355662df","slug":"141553097180-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 मार्च तक हर हाल में जमा कराएं शस्त्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 मार्च तक हर हाल में जमा कराएं शस्त्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। प्रशासन के सख्त निर्देशों के बावजूद अभी तक लाइसेंसी शस्त्रधारकों ने अपने शस्त्र जमा नहीं कराए हैं। इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने शस्त्र लाइसेंस धारकों को कड़े शब्दों में निर्देश दिए हैं कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अपने शस्त्रों को 25 मार्च तक मालखाने में जमा कर दें।
उन्होंने कहा है कि जो शस्त्रधारक तय सीमा में अपने शस्त्र जमा नहीं कराते हैं तो उनके लाइसेंस के निरस्तीकरण करने की कार्रवाई की जाएगी। ऐसे शस्त्रधारकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा है कि जिन बैंकों, निजी सुरक्षा कंपनियों, अस्पतालों को इस दायरे से बाहर रखा गया है वो भी अपने शस्त्रों की सूची 25 मार्च तक संबंधित पुलिस थाने, तहसील में उपलब्ध करा दें। उन्होंने कहा है कि जो निजी शस्त्र धारक अपना शस्त्र अपने पास रखना चाहता है उसे साक्ष्य कमेटी के समक्ष प्रस्तुत करना होगा। इस मामले में अंतिम निर्णय कमेटी का होगा।