{"_id":"5c7ac18fbdec2217fc33f8de","slug":"141551548815-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलेभर में शिवरात्रि की तैयारियां शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिलेभर में शिवरात्रि की तैयारियां शुरु
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़/अस्कोट। 4 मार्च को होने वाली शिवरात्रि की तैयारियां शुरू हो गई हैं। शिवरात्रि पर्व पर जिले में विभिन्न स्थानों में मेले लगते हैं।
जिला मुख्यालय के कालसिन भूमिया भगवती मंदिर में हर साल शिवरात्रि को सुंदरकांड, भजन-कीर्तन होली का आयोजन किया जाता है। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष नगेंद्र कुंवर ने बताया कि इस बार भी शिवरात्रि को भव्य तरीके से मनाया जाएगा।
जिला मुख्यालय के घंटेश्वर, सेरादेवल, नगर के शिव मंदिर, रामेश्वर, पाताल भुवनेश्वर, थल के शिव मंदिर, डीडीहाट के मलयनाथ स्वामी मंदिर में शिवरात्रि को भारी संख्या में लोग दर्शन, पूजन के लिए पहुंचते हैं। इन सभी मंदिरों में शिवरात्रि की तैयारियों में लोग जुट गए हैं। शिवरात्रि पर्व पर अस्कोट के मल्लिकार्जुन महादेव मंदिर में भव्य मेला लगेगा। मंदिर के पुजारी पंडित नारायण दत्त पंत ने बताया कि शिवरात्रि की तैयारियां शुरू हो गई हैं।