{"_id":"5c796274bdec22271a77ccf1","slug":"141551458932-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टआफिस में कामकाज ठप होने के विरोध में प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्टआफिस में कामकाज ठप होने के विरोध में प्रदर्शन किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। इंटरनेट सेवा में आए व्यवधान के कारण गंगोलीहाट के पोस्टआफिस में पिछले एक महीने से काम ठप पड़ा हुआ है। पोस्टआफिस में रोड करीब डेढ़ करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित हो रहा है। पोस्टआफिस के साथ ही 33 ब्रांच पोस्ट आफिसों के 35000 खाता धारक अव्यवस्था से परेशान हो गए हैं। शुक्रवार को लोगों ने अव्यवस्था के खिलाफ पोस्टआफिस में प्रदर्शन किया।
बीते 28 जनवरी को बीएसएनएल के टेलीफोन एक्सचेंज में आई खराबी के कारण पोस्टआफिस की इंटरनेट सेवा ठप पड़ी हुई है। एक महीने का समय बीतने के बाद भी न तो बीएसएनएल के अधिकारी हरकत में आए, न पोस्टल विभाग के आला अधिकारी, परेशानी आम जनता को उठानी पड़ रही है। पोस्टआफिस में काम कराने के लिए पहुंच रहे लोगों को बैरंग लौटना पड़ रहा है। पोस्टआफिस में रजिस्टर्ड पत्र भेजने का काम हो रहा है।
अव्यवस्था के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे चंद्र सिंह, गिरीश जोशी, महेश पंडा, षष्टी जोशी, जोगा सिंह परगाईं, पप्पू बोरा, रियासत हुसैन आदि ने कहा कि एक व्यावसायिक संस्थान में एक महीने से कामकाज ठप होना गंभीर लापरवाही है। इसके लिए जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए। परेशान उपभोक्ताओं को जल्द राहत मिले, इसके उपाय होने चाहिए। अन्यथा वह लोग उपभोक्ता फोरम की शरण में जाएंगे।