फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   चिकित्सा परीक्षण में फिट अभ्यर्थियों को फरवरी में मिलेंगे प्रवेश पत्र

चिकित्सा परीक्षण में फिट अभ्यर्थियों को फरवरी में मिलेंगे प्रवेश पत्र

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
चिकित्सा परीक्षण में फिट अभ्यर्थियों को फरवरी में मिलेंगे प्रवेश पत्र
पिथौरागढ़। सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल संदीप मदान ने बताया कि विगत दिनों पिथौरागढ़ में हुई सेना भर्ती में जो अभ्यर्थी सेना अस्पताल बरेली या पिथौरागढ से चिकित्सा पुन: परीक्षण में फिट होकर आए हैं, वह सेना भर्ती कार्यालय पिथौरागढ़ में विभिन्न तिथियों में आकर अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन


चंपावत जिले के तहसील पाटी, लोहाघाट, बाराकोट, पूर्णागिरी और चंपावत के अभ्यर्थी 7 फरवरी, पिथौरागढ़ के मुनस्यारी, धारचूला, देवलथल, डीडीहाट, बेड़ीनाग, गंगोलीहाट और गणाईगंगोली तहसील के अभ्यर्थी 8 फरवरी को, पिथौरागढ़, थल, कनालीछीना, बंगापानी तहसील के अभ्यर्थी 9 फरवरी, थल, कनालीछीना और बंगापानी के अभ्यर्थी सेना भर्ती कार्यालय पिथौरागढ़ में सुबह 9.30 बजे पहुंचकर प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन


भर्ती निदेशक ने कहा है कि अभ्यर्थी जाति प्रमाण पत्र की मूल प्रति और दो प्रतिलिपि जांच के लिए साथ लाएंगे। बताया है कि सोल्जर/एसकेटी वर्ग के अभ्यर्थी 21 जनवरी से 25 जनवरी के बीच किसी भी दिन सुबह 10 बजे सेना भर्ती निदेशक कार्यालय आकर अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed