{"_id":"5bd34ad3bdec2269a5529266","slug":"141540573907-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं मना पाए बागियों को, नाम वापसी का है इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं मना पाए बागियों को, नाम वापसी का है इंतजार
Updated Fri, 26 Oct 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। पालिकाध्यक्ष पद पर भाजपा और कांग्रेस के बागी प्रत्याशियों से दोनों दलों के नेताओं की नींद उड़ी है।
नगर पंचायत से पहली बार नगरपालिका बनी डीडाहाट में भाजपा से कमला चुफाल को पार्टी ने अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया है। कमला पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता दीपक चुफाल की पत्नी हैं। उनका परिवार पहले से ही भाजपा से जुड़ा है। भाजपा से बागी उम्मीदवार धाना देवी ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन कराया है। धाना देवी प्रह्लाद चुफाल की पत्नी हैं। प्रह्लाद पूर्व में पार्टी के जिला महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद पर रहे हैं। वह वर्तमान में भी पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता हैं।
कांग्रेस ने पालिकाध्यक्ष पद के लिए ललित भंडारी की पत्नी हेमंती भंडारी को प्रत्याशी बनाया है। हेमंती को प्रत्याशी बनाने से नाराज पार्टी की पूर्व जिलाध्यक्ष पुष्पा देउपा ने भी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन कराया है। अब नाम वापसी पर नेताओं की निगाह टिकी हुईं हैं। अभी तक बागियों को मनाने में राजनीतिक दलों को सफलता नहीं मिल पाई है। अगर बागियों को नहीं मनाया जा सका तो दोनों ही दलों के प्रत्याशियों को भारी परेशानी का सामना भी करना पड़ सकता है।