{"_id":"5ba6789c867a557f6d0b0100","slug":"141537636508-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग को लेकर अनशन पर बैठी महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग को लेकर अनशन पर बैठी महिला
Updated Sat, 22 Sep 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। जिला अस्पताल में तैनात दंत चिकित्सक पर कार्रवाई की मांग को लेकर भागीरथी देवी ने कलक्ट्रेट पर अनशन शुरू कर दिया है। बसपा कार्यकर्ताओं ने भी भागीरथी देवी के समर्थन में धरना दिया।
पूर्व चेतावनी के अनुसार बजेटी निवासी भागीरथी देवी शनिवार को कलक्ट्रेट पर अनशन में बैठीं। इसके बाद उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंपकर कहा कि 10 सितंबर को वह दांत के इलाज के लिए जिला अस्पताल गईं थीं। आरोप लगाया कि वहां पर दंत चिकित्सक ने उनके साथ अभद्रता की और जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित किया।
उन्होंने कहा कि शिकायत के बावजूद आरोपी चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है। मजबूरन उन्हें अनशन पर बैठना पड़ रहा है। इस दौरान बसपा जिलाध्यक्ष राजेश कुमार, आनंद डमडियाल, गोविंद राम, जगजीवन धुरियाल, नवीन कुमार, भूपेंद्र कुमार, धरम राम, गोपाल राम, दीपक लोहिया आदि ने समर्थन में धरना दिया।