{"_id":"5b16de914f1c1b624d8b4d0f","slug":"141528225425-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 महिलाओं को दिए उज्ज्वला गैस संयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 महिलाओं को दिए उज्ज्वला गैस संयोजन
Updated Wed, 06 Jun 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पिथौरागढ़। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्रामीण क्षेत्र की 20 महिलाओं को प्रधानमंत्री उज्ज्वला गैस संयोजन बांटे गए। इस दौरान महिलाओं से पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिकाधिक पौध लगाने का आह्वान किया गया।
इंडेन गैस एजेंसी में मंगलवार को एक कार्यक्रम में निर्धन ग्रामीण महिलाओं को गैस संयोजन दिए गए। इस मौके पर भाजपा नेता महेंद्र सिंह लुंठी ने कहा कि महिलाओं को धुएं के प्रकोप से निजात दिलाने तथा स्वच्छ ईंधन का उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला गैस योजना शुरू की गई है। उन्होंने महिलाओं से जंगलों को बचाने का भी अनुरोध किया। इंडेन गैस एजेंसी प्रबंधक उषा राणा ने बताया कि अब तक 295 निर्धन महिलाओं को उज्ज्वला गैस संयोजन बांटे जा चुके हैं। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की मीनू बिष्ट, जिपं सदस्य लक्ष्मी भट्ट, माला सौन, सीमा रावत, राजेंद्र रावत, प्रवीण उपरारी, भगवान बल्लभ पंत आदि मौजूद रहे।