{"_id":"5b1428754f1c1ba46e8b61ae","slug":"141528047733-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामाजिक उत्थान को एकजुट हो कापड़ी समाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामाजिक उत्थान को एकजुट हो कापड़ी समाज
Updated Sun, 03 Jun 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। कापड़ी समाज ने सम्मेलन का आयोजन कर सामाजिक उत्थान के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। इस दौरान सीबीएसई इंटर की परीक्षा में प्रदेश में प्रथम एवं देश में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा तनुजा को सम्मानित किया गया।
वड्डा रोड स्थित एक बारात घर में रविवार को आयोजित सम्मेलन में कापड़ी समाज के लोगों ने एकजुट होकर आगे बढ़ने का संकल्प लिया। अधिवक्ता रमेश कापड़ी ने कहा कि पूरा कापड़ी समाज एक परिवार की तरह है। कहा कि इस सम्मेलन से सभी को एक-दूसरे को जानने एवं समझने का मौका मिलेगा। बुजुर्ग चंद्रशेखर कापड़ी ने कहा कि समाज के उत्थान के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा।
अर्जुन पुरस्कार विजेता हरीदत्त कापड़ी ने कहा कि कापड़ियों को सामाजिक तौर पर आगे बढ़ाने के लिए कार्य किया जाना चाहिए। डॉ. विद्यासागर कापड़ी ने कहा कि समाज के लोग सभी क्षेत्रों में आगे बढे़ं, इसके लिए गंभीरता से प्रयास करने होंगे। इस मौके पर पूर्व प्रधानाचार्य हीराबल्लभ कापड़ी, भाष्कर कापड़ी, मोहन कापड़ी, प्रयाग दत्त आदि मौजूद थे। संचालन व्यापार संघ सचिव दिनेश कापड़ी और कांग्रेस के जिला प्रवक्ता दीनू कापड़ी ने किया।