फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   अंबेडकर छात्रावास का भोजन ठेका निरस्त

अंबेडकर छात्रावास का भोजन ठेका निरस्त

Tue, 20 Mar 2018 11:13 PM IST
Updated Tue, 20 Mar 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकर छात्रावास का भोजन ठेका निरस्त
पिथौरागढ़। विवादों के घेरे में आया अंबेडकर छात्रावास का भोजन ठेका प्रशासन ने निरस्त कर दिया है। अब नए सिरे से टेंडर होगा। इसमें भोजन की गुणवत्ता को देखते हुए रेट का विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन


मंगलवार को प्रशासन ने छात्रावास का भोजन ठेका निरस्त करने का फैसला किया। प्रशासन की जांच में पता चला कि ठेकेदार ने काफी कम रेट पर टेंडर डाला था। इसके बावजूद समाज कल्याण विभाग ने इसे स्वीकृत कर दिया। कम रेट पर टेंडर होने के चलते ठेकेदार भोजन की गुणवत्ता से समझौता कर रहा था। बता दें कि छात्र भोजन की घटिया गुणवत्ता को लेकर लगातार आवाज उठाते आ रहे हैं।
विज्ञापन


छात्रों का आरोप है कि मेन्यू के अनुसार भोजन नहीं मिलता। भोजन की गुणवत्ता भी काफी खराब है। इसे लेकर छात्र कई बार प्रदर्शन भी कर चुके हैं। लगातार शिकायतों को देखते हुए प्रशासन ने टेंडर की जांच की तो गड़बड़ी पकड़ में आई। डीएम सी रविशंकर का कहना है कि गुणवत्ता की शिकायत के बाद मौजूदा ठेका निरस्त कर दिया है। प्रशासन की निगरानी में दूसरा टेंडर कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदीप टम्टा ने जताई नाराजगी
अंबेडकर छात्रावास में घटिया भोजन की शिकायत को राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा ने गंभीरता से लिया है। मंगलवार को मामले पर संज्ञान लेते हुए उन्होंने डीएम को फोन किया और गुणवत्तापूर्ण भोजन की आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा। इससे पहले उन्होंने घटिया भोजन और कम रेट पर टेंडर जारी करने पर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने प्रशासन को छात्रावास की भोजन व्यवस्था की नियमित निगरानी के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed