{"_id":"5a8c588f4f1c1bc83b8b7e74","slug":"141519147151-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों का डीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों का डीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन
Updated Tue, 20 Feb 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। किसान मजदूर संघर्ष समिति ने मंगलवार को डीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया और किसानों का कर्ज माफ करने की मांग की। बाद में डीएम के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन में कहा गया कि सरकार ने किसानों का कर्ज माफ करने और भूमिहीनों को जमीन देने की घोषणा की थी, लेकिन इस घोषणा पर अमल नहीं हो रहा है। कर्ज में डूबे किसानों को अब प्रशासन जेल में ठूंस रहा है। कर्ज लेने वाला हर किसान संकट में है।
कहा गया कि पहाड़ पर किसानों के पास जमीन वैसे ही बहुत कम होती है। उनको इसी कारण बैंकों से भी नाममात्र का कर्ज मिलता है। किसान मजदूर संघर्ष समिति के संयोजक एपी धौनी ने कहा कि सरकार किसानों के साथ लगातार अन्याय कर रही है। समिति के सचिव धर्म सिंह ने कहा कि अब कर्ज माफी की मांग को लेकर उग्र आंदोलन किया जाएगा। इसके लिए पूरे जिले के किसानों से संपर्क साधा जा रहा है।
बताया गया कि हर तहसील में प्रशासन ने सैकड़ों किसानों को वसूली के नोटिस जारी किए हैं। वसूली के लिए प्रशासन की ओर से की गई सख्ती से किसान दबाव में हैं। प्रदर्शन में सहदेव नाथ, धरम सिंह, ममता, वीरू सिंह, विमला देवी, कुसुम देवी, राजू कुमार, मयंक समेत आदि किसान शामिल हुए।