फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   उपनल कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार, प्रदर्शन

उपनल कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार, प्रदर्शन

Mon, 08 Jan 2018 11:24 PM IST
Updated Mon, 08 Jan 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
उपनल कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार, प्रदर्शन
उपनल कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार, प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
पिथौरागढ़ जिले के विभिन्न विभागों में उपनल के माध्यम से कार्यरत कर्मचारियों ने सोमवार से दो दिवसीय कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। उपनल कर्मियों ने रामलीला मैदान में एकत्र होकर प्रदर्शन किया। कार्य बहिष्कार मंगलवार को भी जारी रहेगा। उपनल कर्मचारी समान कार्य के लिए समान वेतन की मांग और भविष्य की सुरक्षा की गारंटी की मांग कर रहे हैं। अब तक तमाम तरह से शोषण का शिकार हो रहे उपनल कर्मचारियों ने पहली बार संगठित होकर प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला है।
विज्ञापन

बताया गया है कि उपनल से सर्विस टैक्स के नाम पर कर्मचारियों के मानदेय से भारी कटौती कर दी जाती है। यदि किसी कर्मचारी का विभागीय तौर पर मानदेय 13 हजार रुपये है तो उपनल से कर्मचारी को मात्र नौ हजार रुपये थमाए जाते हैं। मानदेय समय पर देने की कोई व्यवस्था नहीं है। कई विभागों में तो कर्मचारियों को छह छह महीने तक मानदेय का भुगतान नहीं होता। कर्मचारियों ने कहा कि उनको नियमित कर्मचारी की तरह सारा काम संभालना पड़ता है।
विज्ञापन

उपनल कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष त्रिभुवन बसेड़ा ने कहा कि अब भी यदि सरकार ने समस्या के समाधान की पहल नहीं की तो आंदोलन उग्र हो जाएगा। उपनल कर्मचारियों के आंदोलन को व्यापार संघ, मिनिस्ट्रीयल फेडरेशन, रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद, संविदा विद्युत कर्मचारी संगठन, डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने समर्थन किया है। प्रदर्शन के बाद हुई सभा में विमल धामी, संजय जोशी, कमलेश गुरुरानी, बसंत भट्ट, विकेश पुनेठा, गणेश चंद, दिनेश पंत, विनीता भट्ट, पंकज पांडे, विशाल भंडारी, दीपा बोरा, शेखर पाटनी, मनोज खोलिया आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन



दफ्तरों के कामकाज पर पड़ा असर
पिथौरागढ़। जिले में उपनल के माध्यम से नियुक्त कर्मचारियों की संख्या 1200 है। यह कर्मचारी माध्यमिक शिक्षा, रमसा, विद्युत विभाग, जल संस्थान, सर्व शिक्षा अभियान, स्वास्थ्य, कृषि, उद्यान, लोनिवि, होमगार्ड, सेवायोजन, समाज कल्याण, बिक्री कर, ग्रामीण निर्माण विभाग में सहयोगी कर्मचारी के तौर पर कार्यरत हैं। कुछ विभाग ऐसे हैं जिनमें सारा काम उपनल कर्मचारी ही देख रहे हैं। आईटीआई राईआगर, गंगोलीहाट डिग्री कालेज, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ावे, गौरीहाट, कनालीछीना में कार्यालय का काम देखने के लिए उपनल कर्मचारी ही तैनात हैं। इन संस्थानों में आज कार्यालय संबंधी कामकाज बंद रहा। उपनल कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष त्रिभुवन बसेड़ा ने दावा किया कि सभी कार्यालयों में मुख्य काम पर असर पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed