{"_id":"5a08802b4f1c1b68678bb1ba","slug":"141510506539-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दैनिक औषधि सेवन प्रणाली का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दैनिक औषधि सेवन प्रणाली का शुभारंभ
Updated Sun, 12 Nov 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़/डीडीहाट। पुनरीक्षित राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण कार्यक्रम (डॉट्स) के तहत टीबी रोगियों के लिए क्षय नियंत्रण केंद्र में दैनिक औषधि सेवन प्रणाली का शुभारंभ किया गया। वहीं, डीडीहाट में भी कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. ऊषा गुंज्याल ने रोगियों को दवा खिलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। डॉ. गुंज्याल एवं क्षय रोग अधिकारी डॉ. आरके जोशी ने रोगियों को फल और पुष्टाहार बांटे। क्षय रोगियों को दैनिक औषधि सेवन प्रणाली से होने वाले लाभ की जानकारी दी गई। बताया गया कि भारत सरकार ने वर्ष 2025 तक देश को क्षय रोग से मुक्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस दौरान सेवानिवृत्त अपर निदेशक एचबी भट्ट, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. ऊषा जंगपांगी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन डॉ. राजेश ढकरियाल आदि मौजूद थे।
उधर, डीडीहाट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. बीएस एस महरा ने दैनिक औषधि सेवन प्रणाली का शुभारंभ किया। दवा खाने की विधि बताई और रोगियों को दवा बांटी। इस दौरान प्रशांत रावत, देवराज, जीवन सिंह, दी पिका पंत, कमला पंचपाल आदि मौजूद थे।