{"_id":"59e2478a4f1c1bda538b7532","slug":"141508001674-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क का काम शुरू न होने से गुस्से में लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क का काम शुरू न होने से गुस्से में लोग
Updated Sat, 14 Oct 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। बंगापानी से मवानी-दवानी-आलम दारमा के लिए स्वीकृत सड़क का निर्माण कार्य शुरू न होने से क्षेत्र के लोगों में लोनिवि और सरकार के खिलाफ गुस्सा है। लोगों ने सड़क का काम शुरू न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
जिलाधिकारी को भेजे पत्र में इलाके के लोगों ने कहा कि एक साल पहले शासन ने बंगापानी से मवानी-दवानी-आलम दारमा तक 9 किमी सड़क स्वीकृत की। दिसंबर में सड़क के टेंडर लग गए थे, लेकिन अब तक सड़क का काम शुरू नहीं हुआ है। कहा कि सड़क न होने से मवानी-दवानी, आलम-दारमा के लोगों को सड़क तक आने के लिए 10 किमी पैदल चलना पड़ता है। कई बार सड़क निर्माण की मांग उठा दी है, लेकिन काम शुरू नहीं हो रहा है।
इन लोगों ने 10 दिन के भीतर कार्य शुरू न होने पर आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है। ज्ञापन में विजय सिंह, केशर सिंह, उमेश धामी, मनोज धामी, कुंदन सिंह, हुकुम सिंह धामी, प्रकाश गोस्वामी आदि के हस्ताक्षर हैं। उधर, धारचूला के विधायक हरीश धामी ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में सड़क स्वीकृत हुई है। बजट अवमुक्त कराया गया। सरकार बदलने के बाद सड़क का काम शुरू नहीं किया जा रहा है, यह क्षेत्र के लोगों के साथ अन्याय है। वह इस मामले को विधानसभा में उठाएंगे।