फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   सूरज, पार्वती, प्रियांशु, प्रियंका सबसे तेज दौड़े

सूरज, पार्वती, प्रियांशु, प्रियंका सबसे तेज दौड़े

Mon, 18 Sep 2017 11:27 PM IST
Updated Mon, 18 Sep 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
सूरज, पार्वती, प्रियांशु, प्रियंका सबसे तेज दौड़े

विज्ञापन
पिथौरागढ़। विकासखंड विण की दो दिवसीय खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिता कृष्णानंद उप्रेती राजकीय इंटर कालेज में शुरू हो गई हैं। मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती ने गत वर्ष के विजेता रवींद्र सिंह को मशाल थमाकर की प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत मार्चपास्ट की सलामी ली। विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

प्रतियोगिता के पहले दिन हुई प्राथमिक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय चमाली के सूरज सिंह ने पहला, रई के महेश ने दूसरा, चमाली के संतोष बेलाल ने तीसरा स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में बिषाड़ की पार्वती ने पहला, स्यूनी की काजल ने दूसरा, बिषाड़ की कंचन ने तीसरा स्थान हासिल किया। जूनियर वर्ग की 600 मीटर दौड़ में सरस्वती शिशु मंदिर नया बाजार के प्रियांशु लाखा को पहला, हिमालया पब्लिक स्कूल शुभम भट्ट को दूसरा, तिलढुकरी जूनियर हाईस्कूल के नीरज कुमार को तीसरा स्थान मिला। बालिका वर्ग में सरस्वती शिशु मंदिर केशवपुरम की प्रियंका चंद ने पहला, इसी स्कूल की अंजलि रावत ने दूसरा, जूनियर हाईस्कूल इग्यारदेवी की रीना भट्ट ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जूनियर हाईस्कूल मंडप और सरस्वती शिशु मंदिर केशवपुरम के विद्यार्थियों ने बैंड की सुंदर प्रस्तुति दी। सांस्कृतिक प्रतियोगिता हुई।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष खाती ने कहा खेल आज के समय में रोजगार का भी माध्यम बन रहे हैं, इसलिए प्रतिभावों की पहचान कर उन्हें मुकाम दिलाने के प्रयास करने होंगे। विशिष्ट अतिथि राइंका के प्रधानाचार्य प्रकाश पंत ने भी आयोजन की सराहना की। ब्लाक खेल समन्वयक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने सहयोग के लिए सभी का आभार जताया। प्रतियोगिता संपन्न कराने में निर्मल किशोर भट्ट, राजेश उप्रेती, भुवन पांडे, राजेश जोशी, राजेंद्र जोशी, गिरीश खर्कवाल, हरीश पंत, आशीष पंत, चंद्र सिंह खोलिया, किरन वर्मा, प्रमिला वल्दिया आदि सहयोग दे रहे हैं। मंगलवार को पुरस्कार वितरण के साथ प्रतियोगिता संपन्न होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed