{"_id":"59ac3a4c4f1c1b726a8b489b","slug":"141504459340-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों ने चलाया नशा मुक्ति अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों ने चलाया नशा मुक्ति अभियान
Updated Sun, 03 Sep 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर हरी सिंह थापा राजकीय हाइस्कूल नैनीसैनी के विद्यार्थियों ने कनारी और पाभैं गांव में नशा मुक्ति अभियान चलाया। हमारा यह संदेश, नशा मुक्त हो देश कार्यक्रम के तहत बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली। विद्यार्थियों ने घर-घर जाकर हस्ताक्षर अभियान चलाया। साथ ही नशा न करने के संकल्प के साथ लोगों से शपथपत्र भरवाए।
प्रधानाचार्य मोहन चंद्र पाठक ने कहा कि नशे से व्यक्ति का सामाजिक, आर्थिक, मानसिक और पारिवारिक पतन होता है। कनारी पाभैं के प्रधान दिगंबर सिंह ने विद्यालय की मुहिम की सराहना की। नशा मुक्ति जागरूकता रैली ज्योति, सलौनी, निकिता थापा, अंजलि बबीता, गौरव कुमार, अमित बिष्ट, हिमांशु भंडारी, गौरव बिष्ट के नेतृत्व में निकली।
अभियान में भूपेंद्र सिंह डसीला, राजकुमार सिंह मौरा, चंद्रकुमार सिंह थापा, चंद्रा पंत, गोदावरी कार्की, गिरीश चंद्र नगरकोटी, राजेंद्र सिंह धामी, शोभा शामिल थे। स्थानीय लोगों ने भी रैली में भाग लिया।