{"_id":"596cf5c84f1c1be37c8b4713","slug":"141500313032-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुअर के हमले में महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुअर के हमले में महिला की मौत
Updated Mon, 17 Jul 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
नेपाल के दार्चुला जिले में एक परिवार पर जंगली सुअर ने हमला कर दिया। हमले में एक महिला की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को दार्चुला के जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
दार्चुला प्रहरी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार दार्चुला जिले के लेकम गांव वार्ड संख्या 3 में शरीर में गोली लगने से घायल एक जंगली सुअर घुस आया। उसने गांव के नजदीक तालाब के पास कपड़े धो रही धाना जोशी (40) पर हमला कर दिया। उसके सिर, छाती और हाथ में गंभीर चोटें आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसे बचाने गांव के परिवार के शंकर दत्त जोशी, विशन दत्त जोशी और जगदीश पहुंचे। इन तीनों को भी सुअर ने गंभीर रूप से घायल कर दिया। दार्चुला के पुलिस अधीक्षक केदार खनाल ने बताया कि सुअर को पकड़ने या मारने के लिए वन विभाग को कह दिया गया है।