{"_id":"595bca054f1c1bcc3a8b4653","slug":"141499187717-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधानों ने प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधानों ने प्रदर्शन किया
Updated Tue, 04 Jul 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। स्वैप मोड से बनने वाली पेयजल योजनाओं का निर्माण कार्य ठेकेदारों के माध्यम से कराने का ग्राम प्रधानों ने विरोध किया है और मंगलवार को इस मुद्दे पर प्रदर्शन किया। इससे पहले स्वैप मोड की पेयजल योजनाओं का निर्माण ग्राम प्रधान द्वारा गठित समिति करती थी।
जिला ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष कृष्ण सिंह वल्दिया के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पहुंचे प्रधानों ने कहा कि सरकार पंचायतों के अधिकार छीनने का प्रयास कर रही है। कहा गया कि स्वैप मोड और जिला योजना से स्वीकृत पेयजल योजनाओं का निर्माण ठेकेदारों को सौंपना पूरी तरह गलत है।
पूर्व दर्जाधारी हरीश उपाध्याय ने भी इस फैसले का विरोध करते हुए कहा कि ठेकेदारों के माध्यम से पेयजल योजनाएं बनाने पर उनकी गुणवत्ता ठीक नहीं होगी और लोगों को पेयजल योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानों को नाराज करने के लिए सरकार ने एक और फरमान जारी कर दिया है। इस तरह के आदेश को तत्काल रद्द किया जाए। प्रदर्शन में राकेश कुमार, जानकी उपाध्याय, देवकी देवी, श्याम सुंदर सौन समेत कई अन्य प्रधान शामिल हुए।