फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   कुम्डार सड़क की दुर्दशा के खिलाफ आंदोलन होगा

कुम्डार सड़क की दुर्दशा के खिलाफ आंदोलन होगा

Tue, 13 Jun 2017 10:48 PM IST
Updated Tue, 13 Jun 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
कुम्डार सड़क की दुर्दशा के खिलाफ आंदोलन होगा
कुम्डार सड़क की दुर्दशा के खिलाफ आंदोलन होगा
विज्ञापन

झूलाघाट (पिथौरागढ़)। वड्डा से कुम्डार जाने वाली सड़क की दुर्दशा और अब तक प्रभावितों को मुआवजा न मिलने से नाराज क्षेत्र के लोगों ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से मुलाकात की। साथ ही शीघ्र सड़क पर हॉटमिक्स न होने और प्रभावितों को मुआवजा न देने पर उग्र आंदोलन, आमरण अनशन की चेतावनी दी।

चार वर्ष पहले क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों में यातायात सुुविधा देने के लिए वड्डा से लेलू होते हुए कुम्डार तक सड़क का निर्माण किया गया था। कुछ समय बाद इसे पक्का करते हुए इस पर डामर बिछाया गया, लेकिन डामर एक महीने में ही उखड़ गया और सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए। सड़क के लिए अपनी नाप भूमि देने वाले किसानों को अब तक मुआवजा नहीं मिला है। इससे नाराज क्षेत्र पंचायत सदस्य सावित्री देवी के नेतृत्व मेेें गांव के लोग लोनिवि के कार्यालय पहुंचे और अधिशासी अभियंता को चेताया कि यदि सड़क पर तत्काल हॉटमिक्स नहीं किया गया और किसानों को जमीन का मुआवजा नहीं मिला तो गांव के लोग आमरण अनशन शुरू कर देंगे।
विज्ञापन


ईई से मिलने वालों में क्षेत्र पंचायत सदस्य किशन ऐरी, जिला पंचायत सदस्य नीमा सौन, ग्राम प्रधान विमला देवी, संदीप गिरी, नरेंद्र प्रसाद, किशन कोहली आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed