फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   14 buses stopped due to lack of spare parts and tyres.

Pithoragarh News: स्पेयर पार्ट्स और टायरों के अभाव में खड़ी हो गईं 14 बसें

Wed, 05 Jun 2024 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 05 Jun 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
14 buses stopped due to lack of spare parts and tyres.
पिथौरागढ़। उत्तराखंड परिवहन निगम पिथौरागढ़ डिपो में स्पेयर पार्ट्स के अभाव में 14 बसें खड़ी हो गई हैं। इस कारण यात्रियों को बसें नहीं मिल पा रही है। बुजुर्ग और कॉलेज को जाने वाली छात्राओं को निशुल्क बस सेवा का लाभ नहीं मिल रहा है। वर्तमान में पिथौरागढ़ डिपो सिर्फ 43 बसों का संचालन कर रहा है। ये बसें कभी भी खड़ी हो सकती हैं।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ डिपो के पास वर्तमान में 57 बसों का बेड़ा है। इसमें से सात बसें पिथौरागढ़ कार्यशाला और सात टनकपुर कार्यशाला में खड़ी हैं। इन बसों के कार्यशाला में खड़ा रहने का मुख्य कारण स्पेयर पार्ट्स और टायरों की कमी है। वर्तमान में डिपो के पास टायरों के अलावा इंजन ऑयल, इंजन, क्लच प्लेट, प्रेशर प्लेट, क्लच मास्टर सिलिंडर सहित कई अन्य सामान नहीं है। इस कारण पिथौरागढ़ कार्यशाला में खड़ी सात बसों का कार्य नहीं हो पा रहा है। पिथौरागढ़ डिपो लंबे समय से इस समस्या का समाधान करने के लिए पत्राचार कर रहा है, लेकिन इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

पर्यटन सीजन में बसों की कमी होने से दिक्कत
पिथौरागढ़। पर्यटन सीजन में बसों की कमी के कारण पिथौरागढ़ से डीडीहाट, मदकोट, मुनस्यारी, थल सहित कई अन्य स्थानों को बसों का संचालन नहीं हो पा रहा है। जिस कारण पर्यटकों और यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों ने सरकार से पिथौरागढ़ डिपो को नई बसें उपलब्ध कराने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
नई बसें उपलब्ध कराने के लिए लगातार पत्राचार किया जा रहा है। स्पेयर पार्ट्स और टायर भी जल्द मिलने की उम्मीद है। - रवि शेखर कापड़ी, एआरएम पिथौरागढ़ डिपो।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed