फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   13th century Jahnavi Nullah is still thirsting

13वीं शताब्दी का जाह्नवी नौला आज भी बुझा रहा है प्यास

Thu, 08 Jun 2017 10:26 PM IST
कालिका रावल/अमर उजाला, पिथौरागढ़
कालिका रावल/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Thu, 08 Jun 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
13th century Jahnavi Nullah is still thirsting
गंगोलीहाट के जान्हवी नौले के गंदगी से बचाने के लिए इस तरह बंद किया गया - फोटो : अमर उजाला

गर्मियों के साथ ही पहाड़ों में जहां लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। वहीं ऐसे में प्रकृति की देन ही कही जाएगी कि 13वीं शताब्दी में कत्यूरी शासकों द्वारा बनाए गए गंगोलीहाट के जाह्नवी नौले की अविरल धारा आज भी पुरातन समय की तरह ही बह रही है और लोगों की जरूरत को पूरा कर रही है। सदाबहार जाह्नवी नौले का पानी आज भी लोगों की पहली पसंद है। नौले के जल को गंगा जल के समान माना जाता है।

विज्ञापन


13वीं शताब्दी में कत्यूरी शासक राजा रामचंद्र देव ने अपनी मां की स्मृति में जाह्नवी नौले का निर्माण कराया था। नौले में लगे प्राचीन शिलापट में इसका उल्लेख है। पहले गंगोलीहाट के रावलगांव, हाट, बाजार आदि क्षेत्रों की पूरी जलापूर्ति इसी नौले से होती थी। वर्ष 1990 के बाद गंगोलीहाट नगर की आबादी बढ़ने के साथ ही पानी की किल्लत महसूस होने लगी। मौजूदा समय में नगर और आसपास के क्षेत्रों को लिफ्ट पेयजल योजना से जलापूर्ति हो रही है, लेकिन जाह्नवी नौला आज भी आसपास के लोगों की जरूरत को पूरा कर रहा है।
विज्ञापन


गुप्तगंगा से आता है नौले में पानी
नौले में जल करीब 10 किमी दूर शैलशिखर की पहाड़ी में स्थित गुप्तगंगा से आ रहा है। इसके लिए भूमि के भीतर पत्थरों की स्लेट की नाली बनी हुई बताई जाती है। रावल गांव निवासी अवकाश प्राप्त शिक्षाधिकारी 80 वर्षीय किशन सिंह रावल  बताते हैं कि उनके पुरखों ने 20वीं शताब्दी की शुरुआत में गुप्तगंगा में चूना डालकर परीक्षण किया। चूनायुक्त पानी जाह्नवी नौले के साथ ही 40 किमी दूर रामेश्वर मंदिर (पनार) के नौले में निकला था। कुमाऊं के धार्मिक स्थलों का प्रमाणिक ग्रंथ माने जाने वाले महर्षि वेद व्यास लिखित स्कंदपुराण के मानसखंड के शैलेश्वर महात्म्य में गुप्तगंगा को गुप्त सरस्वती कहा गया है। गुप्तगंगा के भीतर करीब 20 मीटर सुरंग में बैठकर जाना पड़ता है। उसके बाद जल का भंडार दिखाई देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अविरल जलधारा के पीछे संरक्षण की सोच
जाह्नवी नौले में अविरल बहती जल धारा के पीछे संरक्षण की सोच है। गुप्तगंगा क्षेत्र में घने जंगल प्राचीन काल में भी थे, आज भी हैं। स्थानीय लोग जंगलों की काफी हिफाजत करते हैं। नौले का उपयोग करने वाले महाकाली मंदिर के पुजारी रावल समुदाय के लोग भी नौले के संरक्षण के लिए लगातार प्रयत्नशील रहते हैं। ऐतिहासिक नौले में किसी तरह की छेड़छाड़ न हो, नौले को किसी प्रकार का नुकसान न पहुंचे, इस दृष्टिकोण से करीब 20 साल पहले नौले को लोहे की जाली से बंद कर दिया गया। नौले के बाहर दो स्नानागार बना दिए गए। यहीं से लोग जल भरकर ले जाते हैं। जाखनी निवासी बहादुर सिंह भंडारी (62) बताते हैं कि गुप्तगंगा में जितना जल वर्तमान में है, उतना ही बचपन में भी उन्होंने देखा था। बताते हैं बरसात में मुहाने तक पानी आ जाता है। गर्मियों में 20 मीटर बाद ही नदीनुमा रेतपट्टिका से भरे जल के दीदार होते हैं। वह कहते हैं गुप्तगंगा के संरक्षण के लिए और पुख्ता प्रबंध होने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed