{"_id":"657f2fd2b84eac1a590378d6","slug":"1388-candidates-remained-absent-in-the-review-officers-examination-pithoragarh-news-c-230-1-shld1025-8123-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: समीक्षा अधिकारी की परीक्षा में अनुपस्थित रहे 1388 अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: समीक्षा अधिकारी की परीक्षा में अनुपस्थित रहे 1388 अभ्यर्थी
Sun, 17 Dec 2023 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 17 Dec 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़/चंपावत। समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी की प्रवेश परीक्षा शांति पूर्वक संपन्न रही। पिथौरागढ़ में परीक्षा से 963 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। वहीं चंपावत में 1618 में से 1193 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। सभी केंद्रों पर चेकिंग के दौरान सख्ती देखी गई।
पिथौरागढ़ जिले के 13 परीक्षा केंद्रों पर सुबह 11 बजे से समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी की प्रवेश परीक्षा शुरू हुई। अपर जिला अधिकारी डॉ. शिव कुमार बरनवाल ने बताया कि पिथौरागढ़ जिले में 3499 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। इसके सापेक्ष 2563 अभ्यर्थी ही परीक्षा में उपस्थित हुए। 963 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
उन्होंने टीम के साथ परीक्षा केंद्र डॉन बास्को स्कूल, विवेकानंद विद्या मंदिर, दया सागर, देव सिंह इंटर कॉलेज, केएनयूजीआई सहित अन्य परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इसके अलावा अन्य चेकिंग दस्ते ने भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
इधर चंपावत में परीक्षा में 425 अभ्यर्थी गैर हाजिर रहे। एडीएम हेमंत कुमार वर्मा ने बताया कि रविवार को हुई परीक्षा निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। सुबह 11 बजे से दो घंटे तक हुई परीक्षा के लिए सख्त सुरक्षा बंदोबस्त था।
मुख्य शिक्षाधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट ने बताया कि चंपावत के सभी छह परीक्षा केंद्रों में 1618 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 1193 (73.73 प्रतिशत) ने परीक्षा दी। 425 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। उदयन इंटरनेशनल स्कूल में 103, यूनिवर्सल ग्रीन इंटर कॉलेज में 244, विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में 229, जीआईसी में 216, मल्लिकार्जुन इंटर कॉलेज में 192 और चंपावत जीजीआईसी में 209 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।