{"_id":"5c990871bdec22493442e573","slug":"131553533041-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमपात और अंधड़ से मधुमक्खियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमपात और अंधड़ से मधुमक्खियों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। जिले में मौसम ने एक बार फिर से करवट बदल ली है। बूंदाबांदी से अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। उधर, मुनस्यारी की चोटियों में फिर से हिमपात हुआ है।
छरड़ी के बाद क्षेत्र में तापमान बढ़ने लग गया था। लोगों ने सर्दी के कपड़ों को अलविदा कहना शुरू कर दिया, लेकिन सोमवार को मौसम ने अचानक करवट बदल ली। सुबह से ही बादल छाए रहे। 11 से 12 बजे के बीच अचानक अंधेरा छाने लगा और हल्की बूंदाबांदी हुई।
मुनस्यारी के हंसलिंग, राजरंभा, पंचाचूली, नाग्निधुरा चोटियों में हिमपात और निचले इलाकों में बारिश होने से ठंड फिर से लौट आई है। धारचूला में हल्की बूंदाबांदी हुई, जबकि नाचनी में तेज हवाओं के साथ बारिश की हलकी बौछारें पड़ीं। मौसम के बिगड़े तेवरों से सीमांत के किसानों के माथे पर भी बल पड़ गए हैं। उनका कहना है कि बेसमय की बारिश फसलों को नुकसान पहुंचाएगी।