{"_id":"5c79626dbdec22108404d5a6","slug":"131551458925-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंभीर रूप से घायल एक यात्री हायर सेंटर रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंभीर रूप से घायल एक यात्री हायर सेंटर रेफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। मटेला बैंड के पास बस में बोल्डर गिरने से गंभीर रूप से घायल हुए एक यात्री को हायर सेंटर रेफर कर दिया है, जबकि तीन घायलों का अब भी जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
बृहस्पतिवार को लखनऊ जा रही रोडवेज की बस पर बोल्डर गिरने से चालक-परिचालक और 26 यात्री घायल हो गए थे। इनमें से गंभीर रूप से घायल हुए वड्डा पिथौरागढ़ निवासी गोपाल सिंह सहित 10 यात्रियों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था।
शुक्रवार को गंभीर हालत में गोपाल सिंह को हायर सेंटर रेफर कर दिया। तीन घायल कलीम, मुहम्मद ताज और निरहू अभी भी जिला अस्पताल में भर्ती हैं। मजदूरी करने वाले बहराइच निवासी मोहम्मद ताज की दोनों हथेलियां बुरी तरह से जख्मी हैं। फेरी लगाने वाले निरहू के कमर में गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
तीनों घायलों ने बताया कि परिजनों को सूचना दी है उनके आने के बाद यहां से घर जाएंगे। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ.एचएस खड़ायत ने बताया कि अस्पताल में भर्ती घायलों को दवाइयां और भोजन अस्पताल से उपलब्ध कराया जा रहा है। हालत में सुधार होने पर उन्हें छुट्टी दी जाएग्री।