{"_id":"5afb15c44f1c1bdf408b59d3","slug":"131526404548-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध शराब ब्रिकी पर भड़के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध शराब ब्रिकी पर भड़के ग्रामीण
Updated Tue, 15 May 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। घोरपट्टा में अवैध शराब की ब्रिकी धड़ल्ले से जारी है। इससे भड़के ग्रामीणों ने मंगलवार को पुलिस को ज्ञापन सौंपकर अवैध शराब के कारोबार की शीघ्र रोकथाम नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
ग्रामीणों ने सब इंस्पेक्टर मोहन सिंह बोहरा को ज्ञापन सौंपकर अवैध शराब के प्रचलन की शिकायत की। बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध शराब का कारोबार फूल-फल रहा है। क्षेत्र में दवा मिले या न मिले, लेकिन शराब 24 घंटों आसानी से मुहैया हो रही है। इससे ग्रामीण नशे के गर्त में डूबते जा रहे हैं।
क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है। ग्रामीणों ने पुलिस से अवैध शराब के कारोबार में लिप्त लोगों की धरपकड़ की मांग की। सब इंस्पेक्टर ने ग्रामीणों को अवैध शराब के कारोबार की जल्द रोकथाम का भरोसा दिलाया। इस दौरान रमेश कन्याल, महिमन सिंह, किशोर सिंह, राजेंद्र सिंह, ध्यान सिंह, गोपाल सिंह, मुकेश सिंह, हरीश सिंह, बलवंत सिंह, मनीष पंत आदि थे।