{"_id":"5ad389ad4f1c1b3b0b8b4b31","slug":"131523812781-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चामी पुल पर अनियंत्रित होकर लटका ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चामी पुल पर अनियंत्रित होकर लटका ट्रक
Updated Sun, 15 Apr 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। जौलजीबी से सामान लेकर मदकोट आ रहा एक ट्रक रविवार सुबह करीब छह बजे चामी पुल पर अनियंत्रित होकर पुल से बाहर लटक गया। इससे जौलजीबी-मुनस्यारी सड़क पर चार घंटे तक यातायात बाधित रहा। ट्रक में चालक समेत चार लोग सवार थे, जो बाल-बाल बच गए।
ट्रक खाई में गिरता तो जानमाल का नुकसान हो सकता था। ट्रक को निकालने के लिए क्रेन मंगाई गई। क्रेन की मदद से करीब 10 बजे ट्रक को पुल से हटाया जा सका। इस दौरान दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सड़क संकरी होने के कारण ट्रक पुल के किनारे से नीचे की ओर लटक गया।