{"_id":"5a3a99ee4f1c1b8e698c2f5d","slug":"131513789934-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेनरिक दवा केंद्र सीज करने से कांग्रेसी नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेनरिक दवा केंद्र सीज करने से कांग्रेसी नाराज
Updated Wed, 20 Dec 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। जिले का एकमात्र जेनरिक दवा केंद्र सीज करने से कांग्रेस कार्यकर्ता नाराज है। उन्होंने इस दवा केंद्र को शीघ्र खोलने की मांग की है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत के नेतृत्व में बुधवार को कई कार्यकर्ताओं ने अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। कहा कि जेनरिक दवा केंद्र से गरीबों को काफी मदद मिल रही थी। बिना कारण इसे सीज करने से ऐसा प्रतीत होता है कि प्रशासन किसी राजनीतिक दबाव में यह काम कर रहा है।
पंत ने कहा कि सरकार एक तरफ तो आम लोगों की सुविधा के लिए जेनरिक दवा केंद्रों को अधिक से अधिक संख्या में खोलने पर विचार कर रही है। दूसरी तरफ पहले से खुले एकमात्र जेनरिक दवा केंद्र को बिना कारण बंद किया गया है। उन्होंने कहा कि यदि दवा केंद्र के संचालन में किसी प्रकार की दिक्कत थी तो उसे ठीक करने का समय दिया जाता।
गरीब तबके के लोग इसी केंद्र से दवाएं खरीदते थे और उनको कम कीमत पर अच्छी दवाएं मिल जाती थी। ज्ञापन देने वालों में पंकज सौन, ललित मोहन सौन, कपिल सौन, भूपाल दत्त, हिमांशु सौन, महेंद्र सिंह, श्याम सिंह आदि शामिल थे।