{"_id":"59e247884f1c1b70548b7754","slug":"131508001672-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ में 6 से 12 नवंबर तक होगा शरदोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ में 6 से 12 नवंबर तक होगा शरदोत्सव
Updated Sat, 14 Oct 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में दो वर्ष के विराम के बाद इस बार शरदोत्सव एवं विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। 6 से 12 नवंबर तक देव सिंह खेल मैदान में शरदोत्सव करने का निर्णय लिया गया है। वर्ष 2015 और 16 में पिथौरागढ़ में शरदोत्सव नहीं हुआ। संस्कृति प्रेमियों ने शरदोत्सव कराने का मामला पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती और वित्त मंत्री प्रकाश पंत के सामने उठाया था।
जिलाधिकारी सी रविशंकर की अध्यक्षता में हुई बैठक में शरदोत्सव विकास प्रदर्शनी की वित्तीय व्यवस्था और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के संबंध में चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने पालिका के अधिशासी अधिकारी खीमानंद जोशी से शरदोत्सव के संबंध में आवश्यक जानकारी मांगी। ईओ ने बताया कि शरदोत्सव में करीब 47 लाख रुपये व्यय होने का अनुमान है। जिलाधिकारी ने ईओ को दो दिन के भीतर शरदोत्सव आयोजन के लिए नगरपालिका के पास बजट की उपलब्धता और धन व्यय करने के प्रावधानों की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। पालिकाध्यक्ष खाती ने बताया कि नगरपालिका के पास राज्य वित्त की धनराशि उपलब्ध है। इस धनराशि से शरदोत्सव कराया जाना चाहिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि राज्य वित्त से प्राप्त धनराशि व्यय किए जाने के जो भी प्रावधान हैं, उसी के अनुरूप धन व्यय किया जाएगा। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि शरदोत्सव में स्थानीय विद्यालयों, सांस्कृतिक दलों के साथ ही देश के विभिन्न क्षेत्रों से सांस्कृतिक दलों को आमंत्रित किया जाएगा। तय हुआ कि 15 अक्तूबर को अपरान्ह 2.30 बजे से नगरपालिका सभागार में सरकारी और निजी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के साथ बैठक की जाएगी।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने प्रभारी मुख्य शिक्षाधिकारी गणेश प्रसाद कोहली को इस संबंध में विद्यालयों को पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिए। बैठक में अप जिलाधिकारी मोहम्मद नासिर, जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी, पुलिस क्षेत्राधिकारी शेखर चंद्र सुयाल, मुख्य कोषाधिकारी डा. पंकज कुमार शुक्ला आदि मौजूद थे।