{"_id":"59c155174f1c1b19688b574a","slug":"131505842455-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद लेफ्टिनेंट हेमंत महर को पुण्यतिथि पर किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद लेफ्टिनेंट हेमंत महर को पुण्यतिथि पर किया याद
Updated Tue, 19 Sep 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। आज ही के दिन वर्ष 2000 में देश की रक्षा करते समय शहीद हुए लेफ्टिनेंट हेमंत सिंह महर बिष्ट को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया गया। 7 गार्ड्स के इस सैन्य अधिकारी को मरणोपरांत शौर्यचक्र से नवाजा गया। शहीद की प्रतिमा यहां जाखनी चौराहे पर लगी है। वहां पर हुए कार्यक्रम में सभी ने उनके बलिदान को याद किया और नई पीढ़ी से सीख लेने की अपील की। मां कामाख्या संस्कृत विद्यालय के बच्चों ने शांतिपाठ किया। ज्ञानदीप इंटर कॉलेज कुमौड़ के बच्चों ने बैंडवादन किया।
शहीद हेमंत के चाचा धीरेंद्र सिंह महर ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उसके बाद कई पूर्व सैनिकों एवं अन्य लोगों ने श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम संयोजक भीम सिंह महर ने बताया कि इस बार शहीद की स्मृति में मां कामाख्या संस्कृत विद्यालय के बच्चों के भोजन के लिए धनराशि दी गई।
उन्होंने कहा कि शहीद के जन्मदिन पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस दौरान भवानी दत्त जोशी, अमर चंद, आरपीएस बिष्ट, भूपाल चंद, सभासद विजेंद्र महर, पंकज महर, अशोक महर, अजय महर आदि उपस्थित थे। अगले वर्ष से पुण्यतिथि के कार्यक्रम को और भव्य तरीके से मनाने का फैसला लिया गया।