{"_id":"597387a04f1c1b1c658b4669","slug":"131500743584-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्तन बदलने में ठगी का खुलासा, लौटाए बर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्तन बदलने में ठगी का खुलासा, लौटाए बर्तन
Updated Sat, 22 Jul 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्कोट (पिथौरागढ़)। खोलियागांव में बीती 19 जुलाई को दो महिलाओं को तांबे और पीतल के बर्तनों के स्थान पर स्टील और एल्युमीनियम के बर्तन देकर ठगने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। ठगी की खबर अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित की थी। हालांकि इस मामले में पीड़ित पक्ष ने रिपोर्ट नहीं लिखाई थी।
थानाध्यक्ष मोहम्मद आसिफ खान ने बताया कि उन्होंने अमर उजाला की खबर का संज्ञान लेते हुए मामले के खुलासे के लिए कांस्टेबल राजेंद्र गोस्वामी, मुकेश नाथ दरबान सिंह, ललित सिंह को जिम्मेदारी सौंपी। 21 जुलाई को पुलिस टीम ने मामले का खुलासा कर दिया। दुर्गा प्रसाद निवासी ग्राम बिजौरा बाजार सिद्धार्थ नगर (यूपी) से पीतल का भड्डू बरामद कर खोलियागांव की विमला देवी को लौटा दिया है। एक अन्य महिला को तांबे के घड़े के बदले रकम लौटा दी गई है। तांबे का घड़ा आरोपी क्षतिग्रस्त कर चुका था। बताया कि आरोपी इलाके में फेरी लगाकर बर्तन बेचता है। उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है। लोगों ने इस तरह के फेरी वालों पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।