फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   मैराथन में पूरन और शोभा को पहला स्थान

मैराथन में पूरन और शोभा को पहला स्थान

Sun, 09 Jul 2017 11:11 PM IST
Updated Sun, 09 Jul 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
मैराथन में पूरन और शोभा को पहला स्थान

विज्ञापन
पिथौरागढ़। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने रविवार को परिषद का 69वां स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर आयोजित सिटी मैराथन के बालक वर्ग में पूरन धामी और बालिका वर्ग में शोभा कोहली ने पहला स्थान प्राप्त किया। मैराथन को हरी झंडी दिखाते हुए प्रदेश के वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की बधाई दी।

मैराथन नगर के सिल्थाम, बस स्टेशन, टकाना, नगरपालिका चौक होते हुए रामलीला मैदान पहुंची। संचालन नवराज भैंसोड़ा ने किया। बाद में परिणाम घोषित किए गए। बालक वर्ग में पूरन धामी ने पहला, मोहन सैनी ने दूसरा, हिमांशु वल्दिया ने तीसरा स्थान पाया। बालिका वर्ग में शोभा कोहली ने पहला, बबीता खनका ने दूसरा, कविता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को सीओ शेखर सुयाल, छात्रसंघ अध्यक्ष नितिन मारकना, भाजयुमो नगर अध्यक्ष महेंद्र देउपा, एबीवीपी के जिला संयोजक योगेश भट्ट ने सम्मानित किया। इस दौरान जिलाधिकारी सी रविशंकर, पुलिस क्षेत्राधिकारी शेखर सुयाल, कोतवाल एनबी भट्ट, नीरज पाठक, पंकज पांडे, हिमांशु मेहता, पारस पंत, भूपेश जोशी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन


मनीष, दिव्या, रोहित, मुस्कान, राहुल प्रथम
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 69वें स्थापना दिवस पर यहां मिनी मैराथन प्रतियोगिता आयोजित की गई। 5000 मीटर की सीनियर बालक मैराथन में मनीष मेहता प्रथम, विवेक बोरा द्वितीय, हिमांशु साह तृतीय, सीनियर बालिका में दिव्या धानिक प्रथम, रवीना द्वितीय, कंचना राठौर तृतीय स्थान पर रहे। 3000 मीटर की जूनियर बालक मैराथन में रोहित कुमार प्रथम, विवेक बोरा द्वितीय, मनोज नेगी तृतीय, जूनियर बालिका मैराथन में मुस्कान मेहरा प्रथम, भावना बोरा द्वितीय, साक्षी तृतीय रहीं। यह तीनों लिटिल एंजिल पब्लिक स्कूल के हैं। 3000 मीटर की सब जूनियर बालक मैराथन में राहुल कुमार प्रथम, सचिन कुमार द्वितीय और भरत कठायत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में शहीद स्मारक चौक पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थाना प्रभारी बलवंत कांबोज थे। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता महेश पंत और कार्यक्रम की अध्यक्षता सामाजिक कार्यकर्ता गोविंद खाती ने की। इस मौके पर विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर अध्यक्ष सचिन पंत, नगर मंत्री राजवीर बाफिला और मनीष पंत ने सभी का आभार जताया। संचालन केदार मेहरा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed