फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   13 villages of Malla, Johar cut off

मल्ला जोहार के 13 गांवों का संपर्क कटा

Sun, 09 Jul 2017 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी Updated Sun, 09 Jul 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
13 villages of Malla, Johar cut off
इस तरह ध्वस्त हो गया मल्ला जोहार को जोड़ने वाला पैदल रास्ता - फोटो : अमर उजाला

मुनस्यारी से मल्ला जोहार के गांवों को जोड़ने वाला पैदल रास्ता कई जगह ध्वस्त हो गया है। भूस्खलन जारी है। इस कारण इस रास्ते से पैदल आवाजाही करने में भी खतरा हो रहा है। बताया गया है कि पिछले तीन दिन से लगातार भूकटाव हो रहा है। मल्ला जोहार के कई गांव 60 किलोमीटर की पैदल दूरी पर स्थित हैं। अब तक पैदल रास्ते की मरम्मत के कोई प्रयास नहीं हुए हैं।

विज्ञापन


मल्ला जोहार जाने वाले रास्ते पर पड़ने वाले दो पैदल पुल भी बह गए हैं। तहसील मुख्यालय के नियंत्रण कक्ष को इसकी जानकारी दे दी गई है। मल्ला जोहार निवासी मनोहर दरियाल ने बताया कि रास्ते पर चिलमधार से आगे खतरा बना है। यदि किसी को जरूरी काम के लिए मुनस्यारी आना हो तो इस खतरे में उसका आ पाना संभव नहीं होगा।
विज्ञापन


मल्ला जोहार के बिलजू, बुर्फू, खिलांच, टोला, गनघर, पांछू, मापा, मर्तोली, लास्पा, ल्वां, सुमतू, रिलकोट और रालम गांव के लोग भारी मुसीबत में हैं। इन इलाकों में संचार की कोई सुविधा नहीं है। यदि किसी गांव में दुर्भाग्य से कोई आपदा आई तो वहां तक पहुंच पाना संभव नहीं होगा। मल्ला जोहार निवासी मनोहर दरियाल ने इस संकट की जानकारी जिलाधिकारी को दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed