{"_id":"59c14ce74f1c1b8b688b57b3","slug":"13-students-won-28-medals-in-sports-competition","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलकूद प्रतियोगिता में 13 विद्यार्थियों ने 28 पदक जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलकूद प्रतियोगिता में 13 विद्यार्थियों ने 28 पदक जीते
ब्यूरो/अमर उजाला, थल
Updated Tue, 19 Sep 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में पदक विजेता थल जीआईसी के बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरी दत्त पंत इंटर कॉलेज के 13 विद्यार्थियों ने 17वीं ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 स्वर्ण सहित 28 पदक जीते। पदक विजेताओं को विद्यालय में सम्मानित किया।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य चंद्रशेखर जोशी ने बताया कि ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में विद्यालय 400 गुणा 100 रिले रेस में पहले स्थान पर रहा। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिए खंड शिक्षा अधिकारी लक्ष्मी दत्त कापड़ी ने खिलाड़ियों को बधाई दी। खिलाड़ियों को अभिभावक संघ के अध्यक्ष सुनील सत्याल, भाजपा नेता देवराज सत्याल और खंड शिक्षा अधिकारी लक्ष्मी दत्त कापड़ी ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में स्वच्छ भारत अभियान एवं स्वच्छता पखवाड़े की स्लोगन और पोस्टर प्रतियोगिता में चयनित विद्यालय के 11 एनसीसी कैडेटों को भी पुरस्कृत किया गया। सहायक व्यायाम अध्यापक पंकज रावत, सीनियर वर्ग के एनसीसी प्रभारी आनंद सिंह भंडारी, जूनियर वर्ग के एनसीसी प्रभारी विजय कुमार और अध्यापकों ने विजेता खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संचालन कृष्ण कुमार पंत ने किया।
विज्ञापन