{"_id":"5c801b22bdec2213e305392b","slug":"121551899426-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला अस्पताल में हुए 130 अल्ट्रासाउंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला अस्पताल में हुए 130 अल्ट्रासाउंड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पिथौरागढ़। महिला अस्पताल में खराब पड़ी अल्ट्रासाउंड मशीन ठीक हुई तो मरीजों को राहत मिली। अस्पताल में दूरदराज से आईं करीब 130 महिलाओं का अल्ट्रासाउंड किया गया। अल्ट्रासाउंड से छूटी 20 स्थानीय महिलाओं को बृहस्पतिवार से जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराने के लिए समय दिया गया है।
पिछले तीन हफ्तों से महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड खराब होने से गर्भवती महिलाओं और मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। मंगलवार को अस्पताल प्रबंधन की ओर से हल्द्वानी से बुलाई गई तकनीशियन की टीम ने मशीन को ठीक किया। बुधवार को बरम, धारचूला, डीडीहाट, मुनस्यारी, गंगोलीहाट, चौबाटी, भागीचौरा आदि दूरदराज की जगहों से पहुंची महिलाओं का लोहाघाट से आए रेडियोलॉजिस्ट डॉ. एलएम रखौलिया ने अल्ट्रासाउंड किया। छूटी 20 महिलाओं का पांच-पांच की संख्या में बृहस्पतिवार से 11 मार्च तक जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड किया जाएगा। अल्ट्रासाउंड कराने में अस्पताल के ललित साह और गोदावरी नगरकोटी ने सहयोग किया। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड होने से गर्भवती महिलाओं को काफी राहत मिली है।