{"_id":"5c3b6de4bdec22732e1ef7c1","slug":"121547398628-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटबाल में जीआईसी ने कुमौड़ को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटबाल में जीआईसी ने कुमौड़ को हराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। सेवन ए साइड फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में जीआईसी से कुमौड़ को 1-0 से पराजित किया। प्रतियोगिता में क्षेत्र की 14 टीमों ने प्रतिभाग किया।
कमल फर्नीचर की ओर से रविवार को देव सिंह मैदान में फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ फुटबॉल खिलाड़ी दीवान सिंह बिष्ट ने खिलाड़ियों से परिचय कर किया। आधे-आधे घंटे की अवधि के मैच के फाइनल में जीआईसी की टीम ने कुमौड़ को पराजित किया।
निर्णायक यतीश ओझा, किरन महर, नवीन खत्री रहे। आंखों देखा हाल भूपेंद्र चौहान ने सुनाया। मैच के समापन पर आयोजक कमल पुनेड़ा ने विजेता टीम को पांच हजार रुपये, ट्राफी और उप विजेता टीम को 2500 रुपये का नकद इनाम दिया। इस मौके पर गिरीश खर्कवाल, अनूप भट्ट, नरेंद्र खत्री, धीरज कपूर, गिरीश समेत कई खेल प्रेमी मौजूद रहे।