फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   बिजली की दरें बढ़ाने की सुगबुगाहट के विरोध में प्रदर्शन

बिजली की दरें बढ़ाने की सुगबुगाहट के विरोध में प्रदर्शन

Tue, 27 Nov 2018 10:40 PM IST
Updated Tue, 27 Nov 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
बिजली की दरें बढ़ाने की सुगबुगाहट के विरोध में प्रदर्शन
पिथौरागढ़। सीमांत यूथ मोर्चा ने प्रदेश में बिजली की दरों में बढ़ोतरी की सुगबुगाहट के बीच विरोध शुरू कर दिया है। सीयूमो कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश जोशी के नेतृत्व में नया बाजार वार्ड में एकत्र कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि महंगाई के कारण आम जनता का जीना दूभर हो गया है। रसोई गैस का सिलिंडर एक हजार रुपये पार कर गया है।
विज्ञापन


ऐसे में सरकार बिजली की दरों को बढ़ाती है तो इससे आम जनता की कमर और टूटेगी। सरकार को बिजली की कीमतें बढ़ाने का विचार त्याग देना चाहिए। प्रदर्शन में शंकर राम, राहुल खत्री, कैलाश कठायत, नदीम, संजीव, विनय भाटिया, लक्ष्मण बिष्ट, जितेंद्र कुमार, इमरान आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


टेलीफोन के बिल जमा नहीं होने से उपभोक्ता परेशान
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। डीडीहाट पोस्टआफिस में टेलीफोन के बिल जमा नहीं होने से उपभोक्ता परेशान रहे। बाद में उन्होंने टेलीफोन एक्सचेंज पहुंचकर ऑनलाइन बिल जमा कराए। सोमवार को टेलीफोन बिल जमा कराने की अंतिम तिथि थी। जब उपभोक्ता पोस्टआफिस पहुंचे तो वहां पर बिल जमा करने से मना कर दिया गया। पोस्टआफिस द्वारा बिल जमा करने से मना करने और कनेक्शन कटने के डर से उपभोक्ता परेशान हो गए। मंगलवार को उपभोक्ता दूरसंचार विभाग के कार्यालय पहुंचे। उपभोक्ताओं ने दूरसंचार के एसडीओ आरएन पांडेय को समस्या बताई। इसके बाद सभी उपभोक्ताओं के बिल ऑनलाइन जमा कराए गए। कई उपभोक्ताओं को लेट फीस चुकानी पड़ी। इस दौरान दूरसंचार विभाग की ओर से उपभोक्ताओं को व्यवस्था दुरुस्त करने का आश्वासन दिया गया। एसडीओ पांडेय ने बताया कि इस मामले में डाक विभाग के अधिकारियों से वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed