फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   पिथौरागढ़ के दीपक ने जीता बैडमिंटन का एकल खिताब

पिथौरागढ़ के दीपक ने जीता बैडमिंटन का एकल खिताब

Mon, 26 Nov 2018 10:24 PM IST
Updated Mon, 26 Nov 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के दीपक ने जीता बैडमिंटन का एकल खिताब
धारचूला (पिथौरागढ़)। स्वर्गीय कल्याण सिंह कुटियाल मेमोरियल बैडमिंटन प्रतियोगिता में एकल वर्ग का खिताब पिथौरागढ़ के दीपक वर्मा ने जीत लिया। डबल्स में अमन नबियाल और भूपेश बिष्ट की जोड़ी ने खिताब जीता।
विज्ञापन


मिनी स्टेडियम में हुए एकल फाइनल में दीपक वर्मा ने सीधे दो सेटों में अमन नबियाल को हराया। डबल्स में अमन और भूपेश की जोड़ी ने नेपाल के नारायण दहाल और सुरेश थापा को हराया। रेफरी गजेंद्र सिंह बुदियाल, राम सिंह ह्यांकी थे। मुख्य अतिथि नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंह नबियाल ने आयोजक कुटियाल भाइयों की सराहना की।
विज्ञापन


आयोजक मंगल सिंह कुटियाल, आनंद सिंह कुटियाल, धन सिंह कुटियाल, बिशन सिंह कुटियाल ने बताया कि बैडमिंटन टूर्नामेंट विगत दो साल से चल रहा है। इस वर्ष नेपाल, लोहाघाट, पिथौरागढ़ के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। इस वर्ष 29 खिलाड़ियों ने एकल, 18 खिलाड़ियों ने युगल में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों ने एकल विजेता को ट्रॉफी और दस हजार रुपये नकद, उपविजेता को ट्राफी, सात हजार पांच सौ रुपये नकद, डबल वर्ग के विजेता को ट्रॉफी एवं बारह हजार रुपये और उपविजेता को ट्रॉफी एवं आठ हजार रुपये की राशि दी। शानदार प्रदर्शन करने वाले लोहाघाट के अमन शाह (14) को ट्रॉफी और 2 हजार रुपये, सबसे बुजुर्ग खिलाड़ी कल्याण सिंह गर्ब्याल (60) को ट्रॉफी और दो हजार पांच सौ रुपये, रं सुमदाय के उभरते खिलाड़ी कुशाग्र (12) को ट्रॉफी, दो हजार रुपये, अमन नबियाल को ट्रॉफी और 4 हजार रुपये दिए।


इस दौरान रं कल्याण संस्था धारचूला इकाई के अध्यक्ष कृष्णा गर्ब्याल, महासचिव देवकृष्ण फकलियाल, व्यापार संघ अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह थापा, महेंद्र सिंह कुटियाल, राम सिंह सोनाल, दीवान सोनाल, भवान सोनाल, पाल सिंह कुटियाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed