{"_id":"5bd34ae7bdec226985591e14","slug":"121540573927-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानव तस्करी की रोकथाम को अभियान चलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानव तस्करी की रोकथाम को अभियान चलाया
Updated Fri, 26 Oct 2018 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की ओर से मानव तस्करी की रोकथाम के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान ग्रामीणों से संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देने पर उसकी सूचना पुलिस को देने का अनुरोध किया गया।
एसपी आरसी राजगुरु के आदेश और यूनिट के नोडल अधिकारी सीओ शेखर सुयाल के निर्देशन में राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय जाजर चिंगरी, राइंका सल्ला चिंगरी में अभियान चलाया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों को भिक्षावृत्ति, बालश्रम, बाल विवाह, नशे के दुष्प्रभाव, मानव तस्करी, लड़कियों और महिलाओं की खरीद-फरोख्त, मानव अंगों का व्यापार आदि के बारे में कानूनी जानकारियां दी गई।
इस मौके पर पूरन चंद्र मेलकानी, बृजमोहन बहुगुणा, प्रधानाचार्य चंद्रशेखर जोशी, किरन जोशी, भुवन चंद्र उपाध्याय, डॉ. चंद्रबल्लभ जोशी, कार्ड संस्था की भागीरथी पोखरियाल, नीरू राना, गीता भाटिया, नरेंद्र सिंह, राधाबल्लभ उप्रेती आदि मौजूद थे।